फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On-the-spot admissions will be held on September 30

Noida News: 30 सितंबर को होंगे बिना रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट एडमिशन

Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

नोएडा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटों में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कॉलेज प्रशासन ने 30 सितंबर को बिना रजिस्ट्रेशन के ओपन राउंड प्रवेश का आयोजन किया है। इससे छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
On-the-spot admissions will be held on September 30

विस्तार

-राजकीय महाविद्यालय में हुई है स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटों में 33 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उच्च शिक्षा के इच्छुक हजारों विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षणिक सत्र नए अवसरों और उम्मीदों का संदेश लेकर आया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने सभी स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटों में 33 प्रतिशत वृद्धि की ऐतिहासिक घोषणा की । इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने एक विशेष ओपन राउंड आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 30 सितंबर को बिना किसी पूर्व रजिस्ट्रेशन के विद्यार्थी सीधे कॉलेज परिसर में मौके पर एडमिशन करा सकेंगे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि नोएडा और आसपास के जिलों में सरकारी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कम शुल्क के कारण हर वर्ष छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती संख्या को देखकर महाविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। प्राचार्य डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रों की बढ़ती रुचि और योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए सीटों में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ओपन राउंड उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो अबतक एडमिशन नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन


पहले महाविद्यालय में बीए में 240, बीकॉम में 160, बीएसी बायो, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में 40-40 सीटें थीं। वृद्धि के बाद अनुमानित सीटें बीए. में लगभग 320 , बीकॉम में 213 और बीएससी बायो, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में 53-53 सीटें हो गई हैं। इसके बाद छात्रों को अपने इच्छानुसार कोर्स चुनने में मदद मिलेगी। प्राचार्य डॉ गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर को आयोजित होने वाले ओपन राउंड की खासियत यह है कि इसके लिए विद्यार्थियों को किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र-छात्राओं को केवल अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, पहचान पत्र और निर्धारित शुल्क के साथ कॉलेज में आना होगा। कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क और काउंटरों पर उसी दिन दस्तावेज सत्यापन, शुल्क जमा और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। डॉ गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed