{"_id":"68eea67f5279549e8c065397","slug":"on-the-instructions-of-uttarakhand-state-legal-services-na-news-c-5-1-drn1031-812200-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिवडेल स्कूल की अनुष्का, नंदनी ने जीती प्राधिकरण की प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिवडेल स्कूल की अनुष्का, नंदनी ने जीती प्राधिकरण की प्रतियोगिता
विज्ञापन
Iजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूकI
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिवडेल इंटर कॉलेज, जगजीतपुर में जागरूकता शिविर और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सिमरनजीत कौर ने शिविर को संबोधित किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बालिकाओं को सामाजिक कुरीतियों और उनके विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों के बारे में बताया। सिमरनजीत कौर ने बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह गंभीर विषय है कि जब हम कुछ दिनों पूर्व ही नवरात्रों पर बालिकाओं का पूजन करते हैं, उसी के बाद कहीं बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आती है।
उन्होंने बालिकाओं को ऐसे मामलों से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक वेब गतिविधियों को लेकर भी सभी को आगाह किया। उन्होंने कहा कि सर्च पर किसी न किसी की नजर रहती है, इसलिए हमें अनैतिक और असंवैधानिक गलतियों से बचना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने प्राधिकरण की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
Iकला और निबन्ध प्रतियोगिता में विजेता बालिकाएंI
कला और निबंध प्रतियोगिता में शिवडेल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कला प्रतियोगिता में अनुष्का नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंस कुमार द्वितीय और शिवानी रावत तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, निबंध प्रतियोगिता में नंदनी चौहान ने प्रथम स्थान, अम्बिका ने द्वितीय और सृष्टि अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।