{"_id":"65ed6a4e71503f12390d89da","slug":"old-woman-dies-after-falling-from-18th-floor-of-society-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सोसाइटी की 18वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर वृद्धा की मौत, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सोसाइटी की 18वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर वृद्धा की मौत, खून से लथपथ मिला शव
Sun, 10 Mar 2024 01:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसाइटी की 18वीं मंजिल की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरकर महिला (76) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि महिला के परिजनों ने कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी की 18वीं मंजिल पर आशा शर्मा सपरिवार रहती थीं। आशा के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। परिजनों के मुताबिक आशा मानसिक रूप से परेशान थीं। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह फ्लैट की बालकनी में घूम रही थीं। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने आशा को लहूलुहान अवस्था में देखा। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना बुजुर्ग महिला की बेटी समेत अन्य लोगों को दी। बेटी ने सोसाइटी के अन्य लोगों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सुरक्षाकर्मियों से मामले की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन