{"_id":"61d89c80b3f1e30af75a7849","slug":"old-electricity-connection-of-airport-displaced-restored-noida-news-noi625746451","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट विस्थापितों के पुराने बिजली कनेक्शन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट विस्थापितों के पुराने बिजली कनेक्शन बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर (मनोज कुमार शर्मा)। एयरपोर्ट की वजह से विस्थापित हुए जेवर के 6 गांव के किसानों को प्रदेश सरकार ने विद्युत के पुराने कनेक्शनों को बहाल करने के आदेश दिए हैं। अब जेवर बांगर में बसाई गई टाउनशिप में विस्थापित किसानों को नए कनेक्शन नहीं लेने पडे़ेंगे। उनके पुराने मकानों के कनेक्शनों पर ही विद्युत निगम को आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लगभग 901 किसानों को राहत मिलेगी।
एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जेवर के रोही, नगला गनेशी, नगला फूलखां, नगला छीतर, नगला शरीफ, दयानतपुर खेड़ा के अलावा किशोरपुर के 12 परिवारों सहित 3003 परिवारों को विस्थापित किया गया था। इनको जेवर बांगर में यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार कि गई टाउनशिप में भूखंड दिए गए थे। इनमें किसानों ने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया, लेकिन विद्युत निगम नए कनेक्शन देने के लिए विवश कर रहा था, जबकि किसान अपने पुराने कनेक्शनों की बहाली मांग कर रहे थे। किसानों की इन मांगों को लेकर अमर उजाला ने लगातार जेवर बांगर में बिजली की समस्याओं की खबरें प्रकाशित की थीं। खबरों का संज्ञान लेने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी विस्थापित किसानों के पुराने विद्युत कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत निगम के सब डिवीजन ऑफिसर (एसडीओ) ने कहा कि 6 गांवों के 901 किसानों के पुराने कनेक्शन बहाल करने के आदेश मिल चुके हैं। जो किसान पुराने कनेक्शन बहाल कराना चाहेंगे उनके पुराने कनेक्शनों पर ही जेवर बांगर टाउनशिप में आपूर्ति दी जाएगी।
यह थी किसानों की मांग
किसानों की मांग थी कि उन्होंने अपने पुश्तैनी गांव को अपनी मर्जी से नहीं छोड़े हैं, बल्कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए उन्हें यहां विस्थापित किया गया है। ऐसे में उनके पुराने घरों पर लगे विद्युत कनेक्शनों पर ही उनके जेवर बांगर में बने मकानों में विद्युत आपूर्ति दी जाए, लेकिन विद्युत निगम नियमों का हवाला देते हुए पुराने कनेक्शनों पर आपूर्ति देने से इनकार कर देता था। जेवर बांगर टाउनशिप में नए कनेक्शन के लिए 10,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
3003 किसान परिवार हुए हैं जेवर बांगर में विस्थापित
जेवर के 6 गांव के 3003 परिवारों को जेवर बांगर में विस्थापित किया गया है। इसमें से करीब 70 फीसदी परिवार टाउनशिप में मकान तैयार कर रहे हैं या तैयार कर चुके हैं, लेकिन गांव में संयुक्त परिवार के पास ही कनेक्शन होने से इन 6 गांव के 3003 परिवारों के पास मात्र 901 कनेक्शन थे। सभी को बहाल करने के आदेश हुए हैं। ऐसे में संयुक्त परिवार से अलग होकर मकान बनाने वाले परिवारों को ही नए विद्युत कनेक्शन लेने पड़ेंगे।