फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officer inspect school

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का किया निरीक्षण

Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Officer inspect school
अमर उजाला ब्यूरो, नूंह। खंड के गांव निजामपुर स्थित प्राइमरी व कन्या मिडिल स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई अध्यापक गैर हाजिर मिले, तो कई स्कूल में दस बजे तक पहुंचे। अध्यापकों की इस कार्यशैली पर खंड शिक्षा अधिकारी ने काफी फटकार लगाई। वहीं भविष्य में सभी अध्यापकों को बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब्दुल मजीद ने बताया कि निजामपुर गांव के लोगों की स्कूल से संबंधित शिकायत काफी समय से आ रही थी। जिससे मंगलवार को स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राइमरी स्कूल के अध्यापक परमजीत व जगमेंद्र गैर हाजिर मिले, तो अध्यापक मनोज भी स्कूल में दस बजे के बाद पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई, स्कूल में साफ सफाई का अभाव, बच्चों की संख्या, बच्चों का सक्षम स्तर भी चिंताजनक पाया गया। इस दौरान भारी संख्या में एसएससी कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकरी अब्दुल मजीद ने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेशों की स्कूल में कोई पालना नहीं की जा रही है। जिससे बच्चों का स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान ये सामने भी आया। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कार्यशैली से वह पूरी तरह से नाखुश है। इसलिए स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

निजामपुर स्कूल में इससे पूर्व भी खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों ने दौरा किया है, लेकिन काफी समय बाद भी स्कूल के हालात नहीं सुधरे। अध्यापकों को बार बार चेतावनी देने के बाद कोई सुधार नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों में भी काफी रोष पनप रहा है। ग्रामीण खुर्शीद पूर्व सरपंच, साहून एडवोकेट, अय्युब, रज्जाक, अब्बास, जुबेर खान, जफरू, फौजी, फजरू, इरफान, मोइन, मुबारिक, वाजिद, जावेद, नसरू व आकूब ने बताया कि वर्षों से स्कूल में बच्चों को शिक्षा विभाग की किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के बच्चों का शिक्षा स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed