Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offered oblations and prayed for the well-being of the nation and humanity.

Noida News: आहुतियां देकर मांगा राष्ट्र और मानव का कल्याण

Fri, 27 Nov 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Offered oblations and prayed for the well-being of the nation and humanity.
नोएडा 140 करोड़ आहुतियां के लिए शुरू हुआ  महर्षि में महायज्ञ
140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ
विज्ञापन

पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ढोल-नगाड़ों की थाप, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय माहौल में शुक्रवार को महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में भारत उत्कर्ष महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत गो पूजन और देवी भगवती के आह्वान से हुई। इस दौरान 140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का संकल्प लिया गया। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देवी की महिमा सुन भाव-विभोर हो गए। विधि-विधान से पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर राष्ट्र और मानव कल्याण की कामना की। आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजन परिसर में भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया है।भारत आरोग्य मेला, कला गांव, रेत कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने।

देवी महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
महायज्ञ के साथ प्रख्यात कथावाचक देवी कृष्ण प्रिया के श्रीमद् देवी भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ। पहले दिन उन्होंने देवी भगवती की महिमा, शक्ति स्वरूप और उनके दिव्य महत्व का वर्णन किया। देवी के महात्म्य और भक्ति प्रसंगों को सुन कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

नोएडा 140 करोड़ आहुतियां के लिए शुरू हुआ  महर्षि में महायज्ञ

नोएडा 140 करोड़ आहुतियां के लिए शुरू हुआ  महर्षि में महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed