{"_id":"6884f731d72a61068009501b","slug":"objections-sought-from-authorities-for-delimitation-of-panchayats-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69537-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंचायतों के परिसीमांकन के लिए प्राधिकरणों से मांगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंचायतों के परिसीमांकन के लिए प्राधिकरणों से मांगी आपत्ति
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायत विभाग ने जिले के तीनों प्राधिकरणों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से 82 गांवों को लेकर आपत्तियां मांगी हैं। विभाग ने पत्र लिखा है कि अगर 82 गांवों में से कोई गांव या उसका हिस्सा उनके क्षेत्र में शामिल हो तो उसकी सूचना दे दी जाए।
गौतमबुद्धनगर में फिलहाल 82 ग्राम पंचायतें हैं। इनका परिसीमांकन चल रहा है। इन इलाकों से उन गांवों को हटाया जाना है जो शहरी इलाके में शामिल हो गए हैं। नोएडा प्राधिकरण के न्यू नोएडा में शामिल हुए दादरी ब्लॉक और जेवर के गांवों के पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में शंका है। प्राधिकरण के जवाब के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के तीनों प्राधिकरणों को पत्र भेजकर आपत्तियां मांगी गई हैं। किसी गांव में पंचायत चुनाव को लेकर आपत्ति है तो उसकी जानकारी हो जाएगी। उसके मुताबिक परिसीमांकन होगा।