फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nuh city's connectivity with NH 248A will increase with Rs 1.60 crore

Noida News: 1.60 करोड़ से नूंह शहर की एनएच 248ए से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nuh city's connectivity with NH 248A will increase with Rs 1.60 crore
तीन मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए नगर परिषद ने शुरू की कवायत
विज्ञापन

- 5 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी बना रही है शहर का मुख्य मार्ग
- शहर के मुख्य बाजार में नहीं फंसेंगे वाहन, एनएच से सीधे शहर में करेंगे प्रवेश

मोहित शुक्ला
नूंह। नूंह शहर में सड़कों की हालत को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य बाजार वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी करीब पांच करोड़ की लागत से बना रहा है वहीं, नगर परिषद ने भी नूंह के तीन मुख्य मार्गों को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले तीन मार्गों में से दो मार्ग नेशनल हाईवे 248ए को नूंह शहर से जोड़ेंगे। इससे लोगों का समय में बजत होगी व जाम से छुटकारा मिलेगा।

शहर की सबसे बड़ी समस्या टूटी सड़कें व जलभराव की है। लोग लंबे समय से इन समस्याओं से निजात की मांग कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने शहर के मुख्य गेट के पास स्थित गांधी पार्क से लेकर शहर के दूसरे छोर झंडा पार्क तक सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का काफी काम हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार नूंह शहर से 2700 मीटर की मुख्य सड़क बनाई जाएगी इसमें करीब 450 मीटर का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क बनाने के साथ इस मुख्य मार्ग पर जहां जहां पानी रुकता है वहां रिपेयरिंग भी की जाएगी। इसके साथ आरसीसी का साइड ट्रैक भी बनेगा। पीडब्ल्यूडी पुराने डीसी ऑफिस से खेड़ला तक रास्तों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम भी करेगा। वहीं, नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले तीन मुख्य मार्गों को भी 1.60 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिसमें सदर थाने के सामने से हीरो एजेंसी तक की सड़क को करीब 80 लाख की लागत से बनाया जाएगा। वार्ड नंबर 7 में लेबर चौक से दिल्ली अलवर रोड तक की सड़क को 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इन दोनों सड़कों के साथ वार्ड नंबर 9 में अग्रवाल बुक डिपो से कुरैशी मस्जिद तक के मार्ग का निर्माण करीब 30 लाख की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सदर थाना नूंह से हीरो होंडा एजेंसी तक बनने वाली सड़क के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। अब संस्था का चयन कर आने वाले कुछ हफ्तों में काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य दो विकास कार्यों के लिए अभी कागजी प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि मार्च की शुरुआत तक इन दोनों कार्यों के लिए भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से बचकर शहर में आ सकेंगे वाहन

1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मार्गों से नूंह शहर की नेशनल हाइवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। सड़क बनने के बाद शहर में जाने वाले वाहन चालकों को मुख्य बाजार की भीड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। वह हीरो एजेंसी वाले मार्ग से शहर में पहुंच पाएंगे। अभी इस सड़क के जर्जर होने के कारण वाहन चालकों हो हादसों का खतरा रहता है।

नौकरीपेशा लोगों को होगी सुविधा

नगर परिषद की ओर से तीनों मार्ग बनाए जाने के बाद सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। यह मार्ग बनने के बाद पशु चिकित्सालय, खंड कार्यालय, नूंह सिटी पुलिस स्टेशन, सदर पुलिस थाना व पीएचईडी कार्यालय के साथ पुरानी तहसील में काम करने वाले लोग सीधे हाईवे से ही इन कार्यालयों में पहुंच सकेंगे।

वर्जन
नगर परिषद नूंह में करीब 9 करोड़ की लागत से 60 विकास कार्य किए जाने हैं। इनमें से कई कार्य शुरू किए जा चुके हैं व कुछ कार्यों की कागजी प्रक्रिया चल रही है। परिषद में कुछ नए अधिकारियों के आने के बाद जमीनी स्तर पर काम तेजी से किया जा रहा है। आगामी तीन माह में लगभग सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
- सुमित मलिक, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed