{"_id":"68974bcfee91ab60200224bb","slug":"npcl-will-conduct-a-study-on-electricity-usage-noida-news-c-23-1-lko1064-71142-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली उपयोग का अध्ययन कराएगा एनपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली उपयोग का अध्ययन कराएगा एनपीसीएल
विज्ञापन
-कंपनी ने टेरी नाम की एक अन्य कंपनी के साथ किया करार
-नवीकरणीय ऊर्जा पर रहेगा फोकस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में बिजली की खपत को लेकर अध्ययन करा रहा हैं। जिसमें पता लगाया जाएगा कि शहर के लोग किसी समय कितनी बिजली का उपयोग कर रहे है। किस क्षेत्र का व्यस्ततम समय कौन सा है। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर भी स्टडी की जाएगी। कंपनी का कहना है कि सात माह के अंदर अध्ययन पूरा हो जाएगा।
ग्रेटर नोएडा में एनपीसीएल बिजली की आपूर्ति कर रहा हैं। इस समय एक लाख से अधिक उपभोक्ता है। समय के समय शहर में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। ऐसे में कंपनी आपूर्ति में आ रही समस्याओं को दूर करने पर काम कर रहा है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि इसी के तहत कंपनी ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के साथ करार किया है। जो शहर में अलग-अलग समय पर बिजली की खपत की स्टडी करेगी। इसकी मदद से अलग-अलग क्षेत्र में व्यस्ततम समय निर्धारित किया जा सकेगा। वहां बेहतर आपूर्ति दी जाएगी। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा व अन्य बिंदुओं पर स्टडी कर रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं को तत्काल लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टडी सात माह के अंदर पूरी हो जाएगी। स्टडी के बाद बिजली नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी। ऊर्जा प्रबंधन किया जा सकेगा।