{"_id":"69fa1a62c93442ea4c05ad9c","slug":"notices-will-be-issued-to-remove-illegal-constructions-in-the-flood-zone-noida-news-c-23-1-lko1064-94013-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाढ़ क्षेत्र के अवैध निर्माण हटाने को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाढ़ क्षेत्र के अवैध निर्माण हटाने को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर की समिति के साथ समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को बाढ़ की तैयारियों को लेकर बाढ़ समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने तय समय के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिसूचित क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और लीज पर आवंटित भूमि पर संचालित उन गतिविधियां को चिह्नित कर धारा-10 के नोटस जारी करने को कहा है, जिनमें जनहानि की आशंका है। उधर, बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ के नहीं आने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कहा कि बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में तत्काल प्रभाव से अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इसे जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराना होगा। बैठक में सिंचाई विभाग ने यमुना नदी प्रभावित होने वाले संभावित ग्रामों व क्षेत्रों का विस्तृत विवरण पेश किया। अफसरों से कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण व लीज पर आवंटित भूमि पर संचालित ऐसी गतिविधियां, जिनसे जनहानि की आशंका है। उनको धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो भी नियम के विपरीत निर्माण कर रहा हो, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।