{"_id":"61edae33d815a678be03ce0a","slug":"nothing-suspicious-was-found-on-the-jail-searched-for-an-hour-at-midnight-grnoida-news-noi6284903122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को एक घंटे खंगाली जेल पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को एक घंटे खंगाली जेल पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला
विज्ञापन
लुक्सर स्थित जिला कारागार में चेकिंग करते पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा व पुलिस उपायुक्त अपराध।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। चुनाव को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। बॉर्डर पर चेकिंग के साथ हर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में गश्त की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार आधी रात को चार-पांच थानों की पुलिस लुकसर जेल पहुंची। यहां करीब एक घंटे जेल अहाता और बैरक में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अभियान में मेटल डिटेक्टर टीम व डॉग स्क्वायड भी शामिल था। जिला जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस उपायुक्त ग्रेनो अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त अपराध अभिषेक झा ने अपर पुलिस उपायुक्त अपराध और सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेनो के साथ जिला कारागार पहुंचे।
अधिकारियों के अलावा थाना कासना, ईकोटेक प्रथम व दनकौर पुलिस, मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड भी पहुंची। अधिकारियों ने कारागार में एक घंटे तक जांच अभियान चलाया। उस समय अधिकांश बंदी सो रहे थे। बारिश के दौरान ही पुलिस ने एक-एक बैरक की जांच की। अचानक जांच अभियान से बंदियों में भी खलबली मच गई। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कवायड को देखकर बंदी सहम गए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बैरक समेत अन्य बैरकों की जांच की। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच अभियान के बाद अधिकारियों ने बंदियों को नकारात्मक चीजों से दूर रहने के साथ कोविड नियमों के पालन का भी निर्देश दिया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो से 2.71 लाख रुपये किए जब्त
सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 2.71 लाख बरामद किए हैं। कार सवार की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है। वह रुपयों के बारे में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। एडीसीपी नोएडा जोन रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अवैध हथियार, शराब चुनाव समेत अन्य तरह के सामान की चेकिंग की जा रही है। इसी के तहत सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने सेक्टर-54 के पास स्कॉर्पियो से 2.71लाख रुपये बरामद किए हैं। आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।