Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not a single player turned up for the womens volleyball trials

Noida News: महिला वॉलीबॉल ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची

Fri, 20 Nov 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Not a single player turned up for the womens volleyball trials
26 से 29 नवंबर तक आगरा में प्रस्तावित है प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप, 21 नवंबर को होगा मंडलीय ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची। शुक्रवार को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल प्रस्तावित था। खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने के कारण चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रस्तावित है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को ट्रायल की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद ट्रायल में कोई खिलाड़ी शामिल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के आने की उम्मीद में स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई प्रतिभागी नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया दो चरणों में होनी थी। जिला स्तर पर चयन के बाद मंडलीय स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाने हैं। जिला स्तर पर खिलाड़ी नहीं पहुंचने के कारण गौतमबुद्ध नगर से मंडलीय ट्रायल के लिए टीम चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed