{"_id":"6ab27ddf534202cef7043c89","slug":"noidas-huzaifa-won-bronze-among-3000-players-noida-news-c-1-noi1095-4752299-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 3000 खिलाड़ियों के बीच नोएडा के हुजैफा ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 3000 खिलाड़ियों के बीच नोएडा के हुजैफा ने जीता कांस्य
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-34 निवासी हुजैफा बिन अहमद ने आईएसएसओ (इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन) शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक जीता। गुरुग्राम में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के स्कूलों से करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हुजैफा ने अंडर-14 वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 353 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हुजैफा ने आठ वर्ष की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। लगातार अभ्यास के दम पर उसने स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ते हुए अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वह भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। आईएसएसओ में पदक जीतने के बाद अब वह नवंबर में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। हुजैफा बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा सातवीं का छात्र है। उसकी उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य शर्मिला चटर्जी और स्पोर्ट्स एचओडी प्रवीण शर्मा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, फोकस और अनुशासन के साथ हुजैफा ने यह उपलब्धि हासिल की है।