फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police will soon take remand of the main accused in theft of 25 crores

25 करोड़ की चोरी के मुख्य आरोपी गोपाल को रिमांड पर लेने का रास्ता खुला

Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Noida Police will soon take remand of the main accused in theft of 25 crores
नोएडा। जिले की सबसे बड़ी चोरी के मुख्य आरोपी गोपाल को पुलिस रिमांड पर लेने का रास्ता खुल गया है। नोएडा पुलिस शुक्रवार को अदालत में पांच दिन की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र देगी। रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जा सकेगी। पुलिस ने बी वारंट के माध्यम से तिहाड़ जेल में बंद गोपाल को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को जिला अदालत में इस पर सुनवाई हुई। जिसमें गोपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा-454 और 380 के तहत रिमांड बनाया गया है। अब शुक्रवार को पुलिस जिला अदालत में आरोपी गोपाल की पांच दिन की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगी। अहम है कि 25 करोड़ की मामले में मुख्य आरोपी गोपाल फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

यह था मामला
ग्रेनो की एक सोसाइटी के फ्लैट से 25 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने 16 किलो सोना और करीब 57 लाख रुपये बरामद किए थे। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में ज्यादातर आरोपियों को जमानत मिल गई थी। वहीं मामले का मुख्य आरोपी गोपाल फरार हो गया था।
विज्ञापन

पिता-पुत्र को आरोपी बनाने की तैयारी
ग्रेनो के जीटा-वन स्थित आम्रपाली सोसाइटी निवासी राममणि और उसके बेटे किसलय पांडेय के खिलाफ पुलिस को काफी साक्ष्य मिल चुके हैं। पुलिस दोनों को घेरने की पूरी तैयारी कर रही है। मामले में विधिक अधिकारियों की राय ली जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गोपाल की पूछताछ में ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जिसके आधार पर राममणि और किसलय पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed