{"_id":"6aca79b1854d2d8c830b7353","slug":"noida-police-rescue-three-day-old-baby-within-eight-hours-of-abduction-woman-held-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: तीन दिन की बच्ची को लेकर स्कूटी से फरार हुई महिला, बहन को देने के लिए रची थी चोरी की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: तीन दिन की बच्ची को लेकर स्कूटी से फरार हुई महिला, बहन को देने के लिए रची थी चोरी की साजिश
Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
सार
एसीपी दीक्षा सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान बागपत निवासी उपासना के रूप में हुई है। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब नौ दिन पहले भंगेल में किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन
लेबर रूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहन की सूनी गोद भरने के लिए एक महिला ने तीन दिन की नवजात बच्ची की चोरी की साजिश रच डाली। बहन की शादी को नौ साल बीत चुके थे, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। इस वजह से परिवार को लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। इसी परेशानी के चलते आरोपी महिला ने अस्पताल में जन्मी बच्ची को बहन को देने की योजना बनाई। सेक्टर-110 स्थित मैटरनिटी चाइल्ड अस्पताल से नवजात को चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन
बागपत की रहने वाली है आरोपी महिला
एसीपी दीक्षा सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान बागपत निवासी उपासना के रूप में हुई है। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब नौ दिन पहले भंगेल में किराये पर कमरा लिया था। इसके बाद वह दिल्ली के करावल नगर निवासी अपने भाई कपिल के साथ अस्पताल पहुंची। दोनों स्कूटी से नवजात को लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
संभालने के बहाने लगे गई बच्ची
पुलिस ने शुक्रवार रात दिल्ली से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। भंगेल निवासी गौतम नंदन कैब चलाते हैं। उनकी पत्नी सपना ने छह अक्तूबर को अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गौतम पत्नी को लेकर चिकित्सक के पास गए थे। इस दौरान बच्ची की देखभाल उसकी दादी रक्षा देवी कर रही थीं। आरोप है कि इसी बीच वहां मौजूद महिला बच्ची को संभालने के बहाने उसे लेकर चली गई। कुछ देर बाद बच्ची नहीं मिली तो परिवार ने अस्पताल में तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ऐसे आरोपी महिला तक पहुंची पुलिस
फेज-दो थाना पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू की। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले। इनके आधार पर टीम दिल्ली पहुंची और नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया।