{"_id":"60eea4ac8ebc3e3af11658c0","slug":"noida-news-nation-achor-and-journalist-died-in-an-accident-in-sector-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: वरिष्ठ पत्रकार रविंदर शर्मा की भीषण सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: वरिष्ठ पत्रकार रविंदर शर्मा की भीषण सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखचे
Wed, 14 Jul 2021 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:31 PM IST
सार
नोएडा एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, रविंदर शर्मा गाजियाबाद में रहते थे और बीती रात कहीं से नोएडा अपनी होंडा सिंटी कार में आ रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास ही सेक्टर-62 में रविंदर की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
पत्रकार रविंदर शर्मा की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज नेशन के एंकर रविंदर शर्मा नोएडा सेक्टर 62 में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनकी मौत हो गई। रविंदर शर्मा की कार सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल के पास ही डिवाइड से जा टकराई जिसमें कार के परखचे उड़ गए और हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नोएडा एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, रविंदर शर्मा गाजियाबाद में रहते थे और बीती रात कहीं से नोएडा अपनी होंडा सिंटी कार में आ रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास ही सेक्टर-62 में रविंदर की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
यह टक्कर इतनी तेज थी कि रविंदर की कार के परखचे उड़ गए और उनके सिर में गंभीर रूप से चोटें आ गईं। आनन-फानन इन्हें फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इनकी मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त रविंदर अपनी कार में अकेले थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद उनकी कार के पहिये भी निकल गए। कार की हालत देख ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे की सही वजह बताने की बात कही है।