फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Fire broke out at a scrapyard in the Doob area of the Noida Phase 2 police station area

नोएडा के डूब इलाके में कबाड़खाने में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Thu, 21 May 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 21 May 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
Noida Fire broke out at a scrapyard in the Doob area of the Noida Phase 2 police station area
नोएडा में लगी आग - फोटो : ANI
नोएडा फेज 2 थाना क्षेत्र के डूब इलाके में स्थित एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है, जब कबाड़खाने से अचानक धुआं उठने लगा। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कबाड़खाने को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


कबाड़खाने में प्लास्टिक, टायर जैसी ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैली। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगाई गई हैं। आग की तीव्रता अधिक होने से काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट या चिंगारी संभावित कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed