{"_id":"6a958ecae6d6574f360d6106","slug":"noida-defeated-meerut-thanks-to-shiva-singhs-hat-trick-securing-a-spot-in-the-playoffs-noida-news-c-23-1-lko1064-104666-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा ने मेरठ को हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा ने मेरठ को हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह
विज्ञापन
- बारिश से प्रभावित मुकाबले में पांच विकेट से जीते नोएडा किंग्स, शिवा ने छह विकेट झटके
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कानपुर में आयोजित यूपी टी20 लीग 2026 में नोएडा किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। लीग के 27वें मुकाबले में बारिश से प्रभावित मैच में नोएडा ने मेरठ मैवेरिक्स को पांच विकेट से हरा दिया। जीत के हीरो शिवा सिंह रहे, जिन्होंने पांच रन देकर छह विकेट लिए और मौजूदा सीजन की पहली हैट्रिक भी पूरी की।
बारिश के कारण मुकाबला पांच-पांच ओवर का किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम सात विकेट पर 33 रन ही बना सकी। स्वास्तिक चिकारा ने 14 रन बनाए। इसके बाद शिवा सिंह की घातक गेंदबाजी के सामने मेरठ के बल्लेबाज टिक नहीं सके। डीएलएस पद्धति से नोएडा को 35 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 3.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेरठ की यह मौजूदा सत्र में पहली हार रही, लेकिन टीम 15 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। लखनऊ फाल्कन्स 11 और नोएडा किंग्स 10 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।