{"_id":"63c6c470b08791795f095905","slug":"noida-crime-news-six-month-old-fetus-found-in-drain-in-noida-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की ममता हुई शर्मसार: आंख खोलने से पहले ही बंद कर दी मासूम की आंखें, नाले में मिला छह महीने का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की ममता हुई शर्मसार: आंख खोलने से पहले ही बंद कर दी मासूम की आंखें, नाले में मिला छह महीने का भ्रूण
Tue, 17 Jan 2023 09:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:23 PM IST
सार
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह प्राधिकरण की तरफ से हरौला में नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान नाले में एक भ्रूण मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा कोतवाली फेज वन क्षेत्र स्थित हरौला गांव में नाले के पास मंगलवार सुबह एक भ्रूण मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली फेज वन पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटवी फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह प्राधिकरण की तरफ से हरौला में नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान नाले में एक भ्रूण मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि भ्रूण करीब छह महीने का है। इस मामले में कोतवाली फेज वन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने भ्रूण को नाले में फेंका है। पुलिस नाले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन