फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida builders happy with RBI's decision

Noida News: आरबीआई के फैसले से नोएडा के बिल्डर खुश

Fri, 06 Dec 2024 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Noida builders happy with RBI's decision
आरबीआई के फैसले से नोएडा के बिल्डर खुश
विज्ञापन

-कहा-खरीदारी में और तेजी लेकर आएंगे दोनों फैसले

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आरबीआई गर्वनर ने दो ऐसे महत्वपूर्ण फैसले सुनाए जिनसे नोएडा रियल एस्टेट मार्केट में खुशी की लहर दौड़ गई। बिल्डरों की मानें तो दोनों फैसलों से एक बार फिर साबित हो गया कि मार्केट में बीते दो साल से तेजी जारी रहेगी। लोग सपनों का आशियाना बनाने की ओर अग्रसर हैं और सरकार उनका समर्थन कर रही है।


आरबीआई के मुताबिक करीब दो साल से जारी रेपो दरें इस बार भी 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहेंगी। ऐसे में यह निर्णय रियल एस्टेट की रफ्तार को उसी स्तर पर बनाने में लाभकारी साबित होगा। रियल एस्टेट सेक्टर ने इसकी प्रशंसा की है। इसके अलावा सीआरआर रेशियो में 50 आधार प्वाइंट्स की कटौती की घोषणा भी आरबीआई गवर्नर ने की। इस रेशियो से अभिप्राय ऐसी राशि से ही जिसे बैंक रिजर्व बैंक के पास रखते हैं। ऐसे में अगर इस रेशियो में कटौती का निर्णय लिया गया है तो निश्चित तौर पर मार्केट में कैश फ्लो या लिक्विडिटी बढ़ेगी। इससे लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। ऐसे में इसका फायदा अन्य सेक्टरों के साथ रियल एस्टेट को भी मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


रियल एस्टेट की प्रतिक्रिया

हम एक बार फिर आरबीआई के रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले की सराहना करते हैं। यह रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। रियल एस्टेट सेक्टर पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, और यह फैसला इस क्षेत्र में तेजी बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज गौड़, गौड़ ग्रुप के सीएमडी और क्रेडाई नेशनल के चेयरमैन


आरबीआई की ओर से रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर अपनी नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कुछ मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बावजूद, यह कदम भारत की मजबूत वृद्धि और पुनर्जीवित अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।


अमित मोदी, काउंटी ग्रुप के निदेशक


रियल्टी सेक्टर का डेवलपमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। मेट्रो सिटीज के अलावा टीयर 2 और 3 सिटीज में भी अधिक से अधिक लोग मिड , प्रीमियम और लक्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट में इन्वेस्ट कर रहे हैं।

यश मिगलानी, मिग्सन ग्रुप के एमडी


आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा है। सीआरआर में कमी होने से मार्केट में लिक्विडिटी आएगी। इससे बाजार में तेजी आना तय है।
अजेंद्र सिंह, स्पेक्ट्रम मेट्रो के वाइस प्रेजीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed