फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority official accused of using abusive language.

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी पर लगा अभद्र भाषा से बात करने का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority official accused of using abusive language.
नोएडा। सेक्टर 25 निवासी एक महिला ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी पर फोन पर अभद्र तरीके से बात करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपना संदेश डालकर प्राधिकरण के अधिकारी पर आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को सेक्टर की रोड की स्थिति को लेकर फोन किया था, लेकिन जब अधिकारी की ओर से उन्हें कोई भी संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला, उल्टा अभद्र भाषा का उपयोग किया। महिला का दावा है कि उनकी ओर से नोएडा पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से भी शिकायत की है। इस मामले को लेकर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में दोनों ही पक्षों के साथ बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से सुलह कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed