फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority is searching for Atiq's properties in Noida

Noida News: नोएडा में अतीक की संपत्तियों को तलाश रहा नोएडा प्राधिकरण

Tue, 21 Nov 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority is searching for Atiq's properties in Noida
नोएडा में अतीक की संपत्तियों को तलाश रहा नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

प्रयागराज पुलिस की मांग पर एसीईओ ने अलग-अलग विभागों को सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों की तलाश अब नोएडा प्राधिकरण को भी है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के अलग-अलग विभाग अपनी फाइलों को खंगालने में जुटे हैं। प्रयागराज पुलिस की मांग पर प्राधिकरण ने कवायद शुरू की है। सात दिन में इसकी रिपोर्ट देनी है।
प्रयागराज के कैंट थाने की ओर से प्राधिकरण के सीईओ को एक पत्र लिखा गया है। इसमें अतीक अहमद और उसके परिवार के अन्य लोगों से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के मद्देनजर मृतक अतीक अहमद से जुड़े कुछ लोगों की संपत्तियों के संबंध में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। इस संबंध में प्राधिकरण से भी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिन लोगों की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। उनमें अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, जैनम फातिमा, बेटे अली, उमर, असद, एहजम और आबान के नाम शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि अतीक और उसके रिश्तेदारों की किसी प्रकार की संपत्ति नोएडा क्षेत्र में है तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

फाइलें खंगालने में जुटे विभाग
एसीईओ संजय खत्री के निर्देश पर ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, औद्योगिक और वाणिज्यिक विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों की फाइलें खंगालने में जुट गए हैं। इनको एसीईओ की ओर से सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि यह रिपोर्ट प्रयागराज पुलिस को दी जा सके। हालांकि इससे पहले भी एक बार इसी तरह की मांग हुई थी और प्राधिकरण ने रिपोर्ट तैयार की थी।


---
मिल सकती है बेनामी संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, नोएडा में अतीक की बेनामी संपत्ति हो सकती है। बताया जा रहा है कि अतीक से जुड़े लोग यहां-वहां की संपत्तियों को बेचकर निकलना चाहते हैं। इसके इनपुट्स पुलिस को भी है, लेकिन किसी ठोस सबूत के पुलिस हाथ नहीं लगा पा रही है। अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों की तलाश में ही पुलिस ने प्राधिकरण से मदद मांगी है। सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज पुलिस ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी अतीक की संपत्तियों की तलाश में है।


---
तत्कालीन चेयरमैन को घर में बना लिया था बंधक
अतीक अहमद का नोएडा से पुराना नाता है। अपने जीवन काल में अतीक ने नोएडा में भी कई गैरकानूनी काम कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। इसी तरह के एक मामले में उसने प्राधिकरण के तत्कालीन चेयरमैन पर दबाव बनाया। जब चेयरमैन ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह नोएडा आ गया और चेयरमैन के घर में घुसकर करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामला सामने आते ही नोएडा से लेकर लखनऊ तक खलबली मच गई। बाद में यह मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तक भी पहुंचा। अतीक को फटकार सुनने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed