Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport will become the launch pad for the state's development: Yogi

प्रदेश के विकास का लॉन्च पैड बनेगा नोएडा एयरपोर्ट : योगी

Sat, 28 Mar 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Noida airport will become the launch pad for the state's development: Yogi
- बोले, नोएडा एयरपोर्ट यूपी के नवसृजन का प्रतीक, इससे बढ़ेगा निवेश और रोजगार
विज्ञापन

- पेट्रोलियम पदार्थों से उत्पाद शुल्क हटाने को लेकर पीएम की सराहना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के नवसृजन का प्रतीक है। यह प्रदेश के विकास का लॉन्च पैड बनेगा। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद नोएडा से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। अभी एयरपोर्ट पर एक रनवे तैयार हुआ है। परियोजना के चारों चरण पूरे होने के बाद कुल पांच रनवे होंगे जिससे विकास की गति और तेज हो जाएगी। शनिवार को एयरपोर्ट के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं।

मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की जनता की तरफ से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि विकास की ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत देना प्रधानमंत्री की कार्य योजना का हिस्सा है। यह आज हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। नोएडा हवाईअड्डा इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रामनवमी पर देश में उत्सव व उत्साह का माहौल था जबकि दुनिया में अस्थिरता, अराजकता और संशय की स्थिति है। दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच, देश प्रथम के भाव से बनाई गईं योजनाओं से आम लोगों का विश्वास बढ़ा है। दुनिया के देशों में हो रही अव्यवस्था के बीच भारत में बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। पड़ोसी देशों में पेट्रोलियम पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं। अपने यहां पेट्रोलियम पदार्थ के दाम स्थिर है। देश में निर्बाध रूप से पेट्रोल मिल रहे हैं। उन्होंने भारत में पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के प्रथम फेज का उद्घाटन रिकॉर्ड समय में हुआ है। यह डबल इंजन की सरकार की स्पीड को बताता है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने किया था और अब वही उद्घाटन कर रहे हैं। सीएम ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों के कारण प्रदेश का विकास 2017 तक रुका रहा। इसी वजह से उत्तर प्रदेश बदनामी व अव्यवस्था का शिकार बना लेकिन अब इसे बेहतर दिशा की ओर ले जाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार इसके लिए तेज गति से काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा और जेवर में निवेश आने से लाखों रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ग्लोबल एविएशन के नक्शे पर यूपी का बड़ा स्थान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट के बनने से जेवर लॉजिस्टिक व कनेक्टिविटी का हब बनेगा। इससे प्रदेश की यह यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे आसपास के राज्यों को भी फायदा होगा। वहां के निवासियों के लिए भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ग्लोबल एविएशन के नक्शे पर यूपी का बड़ा स्थान बना गया है।



भारत माता की जय से लेकर हर हर महादेव के नारे

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद थीं। सबसे पहले केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भाषण दिया। इसके बाद योगी सभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भारत माता की जय का उद्घोष किया। इसके बाद वंदे मातरम और हर-हर महादेव के नारे लगाए।



कांग्रेस सपा पर विकास अवरूद्ध करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा ने प्रदेश में विकास को अवरुद्ध किया था। इससे प्रदेश विकास में पीछे हो गया। 2017 के बाद से इसे सुधारने का प्रयत्न किया गया। इससे प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने लगा।




फिरोजाबाद में बनी मूर्ति से किया पीएम का स्वागत

उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को फिरोजाबाद में कांच से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा उपहार में दी। उन्होंने पीएम का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की तारीफ की साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10-11 वर्षों में नए भारत को हर क्षेत्र में विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed