{"_id":"67b751168f0d60922d0787a2","slug":"noida-airport-will-be-connected-to-faridabad-gurugram-and-chandigarh-grnoida-news-c-23-1-vns1013-54290-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फरीदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फरीदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन
फरीदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने हरियाणा रोडवेज के साथ किया करार
-व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के साथ ही शुरू होगा हरियाणा से बसों का संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़ व अन्य शहर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करेगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) और हरियाणा राज्य परिवहन निगम के बीच करार हुआ है। अफसरों ने बताया कि एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के साथ ही बस सेवा शुरू होगी। वहीं अन्य राज्यों से भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अप्रैल में उड़ान शुरू होने वाली है। उससे पहले एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। ताकि एयरपोर्ट के 150 किमी के दायरेे में रहने वाले लोग आसानी से पहुंच सकें। अब यापल ने हरियाणा रोडवेज के साथ करार किया है। करार के तहत हरियाणा रोडवेज पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत और अंबाला जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी बस सेवा शुरू करेगा। हरियाणा रोडवेज के अतिरिक्त निदेशक ने कहा, यह एक अच्छा कदम है। नोएडा के साथ हरियाणा के शहरों की कनेक्टिविटी हो जाएगी। यात्रियों को एक सुगम, कुशल यात्रा का अनुभव मिलेगा। वहीं, यापल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। पहले चरण में रनवे और एक टर्मिनल होगा। वहां से हर साल 1.2 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे।
17 जिलों से भी जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
हरियाणा के अलावा यूपी रोडवेज भी नोएडा एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए परिवहन निगम पश्चिमी उत्तर प्रदेश नोएडा एयरपोर्ट तक बस कनेक्टिविटी का खाका तैयार कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मंडल मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व आगरा के 17 जिलों को एयरपोर्ट से सीधा जोड़ा जाएगा। वहीं ईवी टैक्सी सेवा भी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।