फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport : Company to take security noc from Home Ministry

नोएडा एयरपोर्ट : गृह मंत्रालय से कंपनी को लेनी होगी सुरक्षा की एनओसी

Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport : Company to take security noc from Home Ministry
नोएडा एयरपोर्ट : गृह मंत्रालय से कंपनी को लेनी होगी सुरक्षा की एनओसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की बनाने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को काम शुरू करने से पहले गृह मंत्रालय से सुरक्षा की एनओसी लेनी होगी। इसके लिए वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) में शीघ्र आवेदन करेगी।

नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से वर्क अवार्ड होने का पत्र मिलने के बाद कंपनी को एक और औपचारिकता पूरी करनी है और वह है गृह मंत्रालय से एनओसी की। उन्होंने बताया कि इसके लिए कंपनी नियाल में आवेदन करेगी और उसे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से एनओसी मिलने पर ही कंपनी काम शुरू करेगी। उन्होंने मौके पर निर्माण शुरू होने में तीन माह का वक्त लगने की उम्मीद जताई। बता दें कि 15 जनवरी के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन कराने की योजना है। दूसरी तरफ बची हुई 17 फीसदी जमीन अधिगृहीत करने के लिए जिला प्रशासन ने कोशिशें तेज कर दी हैं। सभी छह गावों बनवारीवास, दयानतपुर, रोही, पारोही, रन्हेरा व किशोरपुर के किसानों से संपर्क साधा जा रहा है कि वे शीघ्र ही कब्जा पत्र प्रशासन को सौंप दें, ताकि कंपनी को काम शुरू करने में दिक्कत न हो। इन गांवों की कुल 1334 हेक्टेयर जमीन ली जानी है, जिसमें से 95 हेक्टेयर जमीन सरकारी है। 1239 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed