{"_id":"6349c04dc94bd16ce22ac029","slug":"noida-abu-dhabi-police-released-noida-man-will-return-home-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News : अबूधाबी पुलिस ने नोएडा के कारोबारी को पूछताछ के बाद छोड़ा, आज लौटेगा अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News : अबूधाबी पुलिस ने नोएडा के कारोबारी को पूछताछ के बाद छोड़ा, आज लौटेगा अपने घर
Sat, 15 Oct 2022 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:33 AM IST
सार
Noida: सीमेंट कंपनी के पैकेज पर पत्नी संग घूमने गए हबीबपुर निवासी कारोबारी प्रवीण शर्मा को अबूधाबी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया है। परिजनों का कहना है कि रात की फ्लाइट से प्रवीण भारत लौटेगा।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमेंट कंपनी के पैकेज पर पत्नी संग घूमने गए हबीबपुर निवासी कारोबारी प्रवीण शर्मा को अबूधाबी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया है। परिजन का कहना है कि रात की फ्लाइट से प्रवीण भारत लौटेगा।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि प्रवीण शनिवार को अपने घर आ जाएगा। प्रवीण को अबूधाबी पुलिस ने एयरपोर्ट पर एक अपराधी से चेहरा मेल खाने के शक में हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की थी। वहीं, परिजन परेशान होकर प्रशासन और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
हबीबपुर गांव निवासी प्रवीण शर्मा सीमेंट और स्टील व्यापारी है। सीमेंट कंपनी तरफ से उनको स्विटजरलैंड टूर का पैकेज मिला था। 11 अक्तूबर को व पत्नी ऊषा शर्मा के साथ दिल्ली के एयरपोर्ट से स्विटजरलैंड गए थे।
विज्ञापन
प्रवीण के भाई अतुल शर्मा का कहना है कि स्विटजरलैंड जाने के लिए फ्लाइट आबूधाबी एयरपोर्ट पर बदलनी थी। आबूधाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को एयरपोर्ट पर रोक लिया। पुलिस ने उन्हें बताया कि प्रवीण का चेहरा केरल के एक अपराधी से मिल रहा है।
पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया जबकि उनकी पत्नी ऊषा को वापस भारत भेज दिया। बुधवार को परिजनों ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से भी मुलाकात की थी। उन्होंने प्रवीण को वापस भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई। अब परिजन ने जानकारी दी है कि प्रवीण को अबूधाबी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया है। वह जल्द घर लौट आएगा।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और यूपी सरकार नागरिकों की हर तरह से मदद के लिए तैयार है।