फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NIOS: 10th-12th Class Result Declared

एनआईओएस: 10वीं-12वीं कक्षा के परिणाम घोषित

Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
NIOS: 10th-12th Class Result Declared
NIOS: 10th-12th Class Result Declared
नोएडा। एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। दसवीं में 90.64 फीसदी और 12वीं में 79.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

एनआईओएस की चेयरपर्सन डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि एनआईओएस ने पहली बार सीबीएसई से पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 18 हजार 869 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से एक लाख सात हजार, 745 छात्र पास हुए हैं। रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में 75637 लड़के, 43217 लड़कियां एवं 15 ट्रांसजेंडर थे। इनमें से 68416 लड़के, 39314 लड़कियां और सभी 15 ट्रांसजेंडर परीक्षा में सफ ल हुए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के अंतर्गत एक लाख 69 हजार 748 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से एक लाख 34 हजार 466 छात्र पास हुए हैं। कुल विद्यार्थियों में 115737 लड़के, 53983 लड़कियां एवं 28 ट्रांसजेंडर रजिस्टर्ड थे। इनमें से 93258 लड़के, 41184 लड़कियां व 24 ट्रांसजेंडर उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं, मार्कशीट के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed