फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Newborn found in drain, admitted to hospital

Noida News: नाले में मिला नवजात, अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn found in drain, admitted to hospital
नाले में मिला नवजात, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मामूरा गांव के नाले में शुक्रवार रात पांच दिन का नवजात मिला। बिना कपड़े के नवजात को चूहे व कीड़े काट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार से उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में पुलिस ने बाल कल्याण समिति को जानकारी दे दी है।


शुक्रवार रात कुछ लोगों ने मामूरा नाले के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचकर जब लोगों ने नवजात को देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर कोतवाली फेज थ्री प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के मुंह व नाक के पास कटे के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को कीड़े व चूहे ने काटा है। नवजात फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में है। वहीं, पुलिस नाले के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है। इसके जरिए नवजात को नाले में फेंकने वाले की पहचान की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मामूरा गांव की ही किसी महिला ने नवजात को नाले में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed