{"_id":"615e93f48ebc3e626d1ae85a","slug":"navratri-2021-first-day-puja-starts-today-people-in-home-and-temples-celebrates-holy-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र 2021: पहली पूजा आज, मां शेरावाली की भक्ती में डूबे श्रद्धालु, पढ़ें आपके शहर में कैसा है माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र 2021: पहली पूजा आज, मां शेरावाली की भक्ती में डूबे श्रद्धालु, पढ़ें आपके शहर में कैसा है माहौल
Thu, 07 Oct 2021 12:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:11 PM IST
सार
नवरात्र की पहली पूजा गुरुवार को शुरू हुई है। मां शैलपुत्री की अराधना के साथ शुरू हुई 9 दिनों तक चलने वाली इस पूजा के लिए देशभर में लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। मंदिरों से लेकर लोगों के घरों तक नवरात्र की धूम है। भक्तिमय वातावरण में लोग मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को याद कर उनकी पूजा कर रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। आपके शहर में नवरात्र की तैयारियां कैसी चल रही हैं, यहां पढ़े-
विज्ञापन
navratri 2021
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर: मंदिरों में गूंजे जयकारे
गुरुवार सुबह से ही माता के मंदिरों के बाहर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह मंगला आरती के बाद करीब चार बजे माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। बारादेवी, तपेश्वरी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर, काली मठिया शास्त्री नगर मंदिर, दुर्गा मंदिर गोविंद नगर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कोरोना काल के चलते मंदिरों में करीब दो साल बाद भक्तों ने माता को प्रसाद अर्पित कर सके। और पढ़ें...
गोरखपुर: शेरावाली की भक्ती में डूबा शहर
गोरखपुर शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना जारी है। वहीं घरों, मंदिरों और देवी पंडालों में शेरोवाली के जयकारे गूंज रहे हैं। बता दें कि नवरात्रि की तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी हो चुकी थी। प्रमुख देवी मंदिरों को सजाया जा चुका था। चुनरी, नारियल आदि पूजन सामग्री की दुकानें सज कर तैयार हो गए थे। आज भक्त माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना कर रहे हैं। घरों, मंदिरों और देवी पंडालों में कलश स्थापित किए जा रहे हैं। और पढ़ें...
पंचकूला: नवरात्र मेले की तैयारी पूरी
पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में 7 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेले के आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से ऑनलाइन बुकिंग के लिए मंदिर परिसर में तीन ई-टोकन काउंटर लगाए हैं। और पढ़ें...
विज्ञापन
वाराणसी: दुर्गाकुंड और शैलपुत्री देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में दुर्गाकुंड मंदिर और अलईपुरा स्थित शैलपुत्री देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु जय माता दी का उद्घोष करते हुए देवी के दरबार में मत्था टेक कर अपनी मुरादें पूरी करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार नवरात्र के प्रथम दिन नौ देवियों में से मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन का विधान है। और पढ़ें...
जम्मू: कोरोना को ध्यान में रखते हुए हो रही पूजा
शहर में कोविड एसओपी के तहत मां भगवती का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों से सजाया गया है, जो मां के भवन की अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। शहर में बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर, कोलकंडोली मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भीड़ रहेगी। वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जाएगी। एडीसी (प्रशासन) सतीश गुप्ता ने कहा कि नवरात्र के दौरान कोविड एसओपी को सुनिश्चित बनाने के प्रयास किए जाएंगे। और पढ़ें...
हिमाचल: सज-धजकर तैयार शक्तिपीठ
शारदीय नवरात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ सज गए हैं। मां ज्वालाजी, मां बज्रेश्वरी और मां चामुंडा मंदिर सुबह चार बजे से रात को 10 बजे तक दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में नवरात्र पर मां की आरतियां बदली व्यवस्था के तहत होंगी। और पढ़ें...