{"_id":"615dcb9f8ebc3e298800e5e7","slug":"himachal-s-shaktipeeth-decorated-for-sharadiya-navratras-know-the-timing-of-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्रों के लिए सजे हिमाचल के शक्तिपीठ, जानें दर्शन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्रों के लिए सजे हिमाचल के शक्तिपीठ, जानें दर्शन का समय
Wed, 06 Oct 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:45 PM IST
सार
जिला कांगड़ा में संबंधित उपमंडल अधिकारियों तथा उप पुलिस अधीक्षकों को श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित होगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रों के लिए सजे शक्तिपीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारदीय नवरात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ सज गए हैं। मां ज्वालाजी, मां बज्रेश्वरी और मां चामुंडा मंदिर सुबह चार बजे से रात को 10 बजे तक दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में नवरात्र पर मां की आरतियां बदली व्यवस्था के तहत होंगी। चार पहर की आरती शारदीय नवरात्रों में रात को 12 से 2 बजे के बीच होगी। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक मध्यकालीन आरती और राजसी भोग के लिए मां का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पुजारी ही मंदिर में रहेंगे। मध्यकालीन आरती के बाद फिर से रात 12 बजे तक मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नवरात्र से पहले महंगाई का झटका: हिमाचल में पहली बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर 1000 रुपये से पार
विज्ञापन
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रात 11 से 12 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं को कोविड एसओपी के नियमों का पालन करना होगा। जिला कांगड़ा में संबंधित उपमंडल अधिकारियों तथा उप पुलिस अधीक्षकों को श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित होगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण पर रोक रहेगी। हवन के लिए सामाजिक दूरी के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। हवन में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को कोविड वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होगा। मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पर्ची लेनी होगी।
विज्ञापन
मंदिर परिसर क्षेत्र में अस्थायी दुकानें नहीं खुल सकेंगी और सूखा प्रसाद ही चढ़ाया जा सकेगा। मंदिर के कपाट रात को 11 से 12 बजे तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में बैठने, खड़े होने तथा इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में झंडा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुजारी श्रद्धालुओं को न तो प्रसाद वितरित करेंगे और न ही मौली बांधेंगे। नवरात्र मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 से 14 अक्तूबर तक धारा 144 लागू रहेगी। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। यहां करीब 350 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात होंगे।