फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E token system for devotees in Mata Mansa Devi Temple

नवरात्र मेला: ई-टोकन से होंगे माता मनसा देवी के भव्य दर्शन, तीन काउंटर बने, 20 विशेष बसें भी चलेंगी

Thu, 07 Oct 2021 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 02:11 AM IST
सार

ई-टोकन के माध्यम से श्रद्धालु इस बार माता मनसा देवी के दर्शन कर सकेंगे। मेले का आयोजन कोविड दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की।

विज्ञापन
E token system for devotees in Mata Mansa Devi Temple
भव्य सजा माता मनसा देवी का दरबार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री माता मनसा देवी मंदिर में 7 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेले के आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से ऑनलाइन बुकिंग के लिए मंदिर परिसर में तीन ई-टोकन काउंटर लगाए हैं। उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले का आयोजन कोविड-19 के दिशा निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले में श्रद्धालु ई-टोकन के माध्यम से ही माता के दर्शन कर सकेंगे। ई-टोकन के लिए माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर में लिफ्ट एंट्री के माध्यम से प्रेफरेंशियल दर्शन करने के इच्छुक हैं, वे 50 रुपये प्रति श्रद्धालु बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 
विज्ञापन


एक श्रद्धालु एक साथ अधिकतम 10 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में तीन ई-टोकन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पर श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह काउंटर्स नवरात्र मेला बस स्टैंड, शॉपिंग कांप्लेक्स एचएसवीपी व लाइब्रेरी के समीप व मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित किए गए हैं, जो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों के लिए फ्री ई-रिक्शा व सीएनजी ऑटो रिक्शा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 20 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं, जो पंचकूला बस स्टैंड, चंडीगढ बस स्टैंड सेक्टर 43 व जीरकपुर बस अड्डे से सिर्फ श्रद्धालुओं को मेले तक लाने और ले जाने की व्यवस्था करेंगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए पंचकूला सिंह द्वार व मनीमाजरा बस अड्डे से फ्री ई-रिक्शा व सीएनजी ऑटो रिक्शा चलाई जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क का इस्तेमाल करें और माता के दर्शन करते समय सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। 

कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना: अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.41 से 12.34 बजे तक
प्रात:काल शुभ चौघड़िया सुबह 6.21 से 7.48 तक कलश स्थापना करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed