फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nature's Diwali gift: Rain improves air health

प्रकृति का दीपावली तोहफा: बारिश ने सुधारी हवा की सेहत

Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nature's Diwali gift: Rain improves air health
प्रकृति का दीपावली तोहफा: बारिश ने सुधारी हवा की सेहत
विज्ञापन

- गैंस चेंबर बने नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लोगों को मिली राहत
- सुबह लंबे समय बाद साफ रही हवा, धुंध छंटी तो दृश्यता भी बढ़ी

फोटो- बारिश के बाद नोएडा का आसमान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले की हवा को सांस लेने लायक बना प्रकृति ने अपना दीपावली तोहफा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को दे दिया है। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश ने हवा में घुले धूल और धुएं के कणों को हटाने का काम किया। इसका असर यह हुआ कि सुबह तीन बजे के बाद हवा की सेहत में तेजी से सुधार हुआ। गैस चैंबर बने जिले में कई दिनों के बाद लोगों ने शुक्रवार सुबह स्वच्छ हवा में सांस ली। हवा की सेहत नापने के लिए बने एक्यूआई के आंकड़े में भी गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि शनिवार को भी प्रदूषण में कमी बनी रहेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को नोएडा में पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 247 रिकॉर्ड हुआ। 24 घंटे पहले बृहस्पतिवार को यह 394 बना हुआ था। वहीं बुधवार को हवा 405 एक्यूआई के साथ खतरनाक लेवल पर थी। सबसे प्रदूषित हवा वाले इलाके सेक्टर-62 में जहां एक्यूआई लगातार 450 के आसपास बना हुआ था। यहां एक्यूआई सुबह आठ बजे के करीब न्यूनतम 33 पर पहुंच गया। रात के समय करीब तीन बजे यहां एक्यूआई 389 बना हुआ था। बारिश के बाद हवा तेजी से साफ हुई। आवासीय सेक्टर-116 में भी इसी हवा साफ हो गई। सुबह के समय यहां भी न्यूनतम एक्यूआई 31 रहा। स्वच्छ हवा का आनंद लेने के लिए लोग भी सुबह के समय अपने घरों और फ्लैटों के बाहर बिना मास्क घूमते हुए दिखे।
विज्ञापन


इनसेट-
नोएडा में हवा का हाल
सेक्टर -- एक्यूआई (10 नवंबर/9 नवंबर)
सेक्टर-1 -- 237/375
सेक्टर-62 -- 262/441
सेक्टर-116 -- 209/406
सेक्टर-125 -- 259/353


इनसेट-
ग्रेटर नोएडा में भी हवा बेहतर, लेकिन खराब
देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा में भी बारिश की वजह से सुधार देखने को मिल रहा है। जहां एक्यूआई 450 के ऊपर लगातार बना हुआ था। बारिश के बाद यह घटकर 272 पर आ गया। हालांकि, अब भी ग्रेटर नोएडा ऑरेंज जोन में बना हुआ है। नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 264, नॉलेज पार्क-5 में 255 रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
भगवान भरोसे नोएडा की हवा
जिले की हवा की सेहत भगवान भरोसे है। शुक्रवार को भी यह हकीकत सामने आ गई। प्रदूषण को कम करने के लिए अफसरान भले ही तमाम दावे करने में जुटे हों। लेकिन, हवा साफ नहीं हो पाई। वहीं प्रकृति ने ही लाेगों को राहत देने का काम किया। अक्तूबर में भी बारिश और हवा की वजह से ही प्रदूषण कम हो पाया था। शनिवार को भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इससे एक्यूआई में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed