फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Moot Court Competition at GBU from October 31

Noida News: जीबीयू में 31 अक्तूबर से राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Sun, 04 Oct 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
National Moot Court Competition at GBU from October 31
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन









ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस की ओर से पांचवीं पीएन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विधि संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेकर कानूनी तर्क, शोध और वाद-प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 31 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। वहीं, एक नवंबर को होने वाले समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ उनकी कानूनी समझ, तार्किक विश्लेषण और शोध क्षमता को विकसित करना है। मूट कोर्ट के माध्यम से विद्यार्थी वास्तविक न्यायालयीन परिस्थितियों के अनुरूप कानूनी मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करेंगे। स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस के डीन प्रो. केके द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी कानूनी क्षमता और वाद-प्रस्तुतीकरण कौशल को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed