फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: फसलों पर पाले का असर

Sun, 22 Jan 2023 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
NA
निबाड़ीकला। दलहन, तिलहन व आलू की फसलों पर पाले का असर दिखने लगा है। कृषि विभाग ने किसानों को समय से दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रमपुरा सोनासी क्षेत्र के किसान जागेश्वर दयाल व सर्वेश कुमार ने बताया कि आलू की पौध में पत्तियां पीली पड़ती दिख रही हैं। अगर पाले का असर ज्यादा हुआ तो नुकसान उठाना पड़ेगा। दलहन की फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आलू में झुलसा रोग लग सकता है।

राजकीय बीज भंडार के प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि रिडोमिल एम जेड 78 नाम की दवा दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें। कुछ किसान प्राकृतिक तरीके से आलू की खेती करते हैं। इसमें कोल्ड इंजरी नामक रोग पनपता है। पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। बचाव के लिए ट्राइकोडरमा और सूडोमोनास को मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं। इसके लिए चार ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से घोल बना लें। इसमें गुड़ के घोल का भी स्प्रे कर सकते हैं। इसके फसलों में पानी लगाते रहें। मेड़ों पर धुआं करके भी फसल को पाले से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed