{"_id":"6797bbb819f3a98cef06acf9","slug":"murder-was-committed-to-take-revenge-for-insult-and-becoming-an-obstacle-in-illegal-relationship-grnoida-news-c-23-1-vns1013-52128-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध संबंध में बाधक बनने व बेइज्जती का बदला लेने को की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध संबंध में बाधक बनने व बेइज्जती का बदला लेने को की गई हत्या
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- --
अवैध संबंध में बाधक बनने व बेइज्जती का बदला लेने को की हत्या
-जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव में युवक की हत्या का मामला
-अपहरण के कई घंटे बाद की थी हत्या, चेहरे पर मारी गई थी गोलियां
-23 जनवरी की रात की घटना, हत्या के बाद सीवर टैंक में फेंका था शव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव से लापता डिलीवरी ब्वाय की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले आरोपी डिलीवरी ब्वाय को लेकर मेरठ तक गए थे। उसके बाद गांव के बाहर हत्या कर शव सीवर टैंक में फेंक दिया था। चार दिन बाद युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध संबंध में बाधक बनने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या की बात सामने आ रही है।
23 जनवरी की रात कुरैब गांव निवासी मोनेंद्र उर्फ मोनू का गांव के बाहर से स्कॉर्पियो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपहरण के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। मोनू एक कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता था। रविवार सुबह गांव के बाहर बीरमपुर व नगला हांडा गांव के बीच की चकरोड पर स्थित सीवर टैंक में शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मोनू को कार में इधर-उधर लेकर घुमाते रहे, लेकिन पुलिस पता नहीं लगा सकी। आरोपियों ने हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में कुरैब निवासी अंकित व प्रिंस और मेरठ के कुटि निवासी जतिन को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध में बाधक बनने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए अंकित ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
करीब सात घंटे बाद की थी हत्या
जांच में पता चला है कि आरोपी मृतक को लेकर मेरठ, हापुड़ तक गए थे। इस बीच सभी ने मिलकर खाना भी खाया था। देर रात करीब तीन बजे गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को सीवर टैंक में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होेना आया है। मृतक के चेहरे पर दो गोली मारी गई। पुलिस हत्या में शामिल चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।