{"_id":"69c94283dc92afe73802fb18","slug":"murder-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91094-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मालिक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मालिक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद
विज्ञापन
मालिक की हत्या के मामले में दो नौकर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी।
खटाना गांव में मुर्गी फार्म पर मालिक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो घरेलू सहायकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, पाइप, चाकू बरामद कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाशनाथ ने बताया कि खटाना गांव में प्रशांत सिंह उर्फ चीची का मुर्गा फार्म हाउस है। फार्म हाउस पर यशवीर उर्फ सूखा एवं हरदम दोनों काम करते हैं। प्रशांत द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करने से यशवीर उर्फ सूखा नाराज रहता था। नाराजगी के चलते उसने मालिक की हत्या करने की ठान ली। दो दिन पहले शराब पीने के कारण आक्रोशित होकर प्रशांत ने नौकर यशवीर उर्फ सूखा के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जिससे नाराज होकर नौकर ने लोहे के पाइप से मालिक प्रशांत के सिर पर हमला कर पीट पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं हरदम जानकारी होने के बावजूद मामले को छिपा रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और गहन पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही से चाकू, लोहे का पाइप और रॉड बरामद कर ली है।