फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder for dowry, accused fled after leaving a dead body

दहेज के लिए हत्या, अधजला शव छोड़कर भागे आरोपी

Mon, 22 Feb 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Murder for dowry, accused fled after leaving a dead body
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के भाईपुर ब्रह्मनान गांव में शनिवार देर रात दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। देर रात में ही आरोपी श्मशान घाट पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करने लगे। डीजल डालकर आग लगा दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी अधूरा जला शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम सहित अन्य जांच के लिए भिजवाए। विवाहिता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र, सास जयश्री, ससुर वेदराम, ननद कमलेश, जेठ रोहताश, देवर श्यामसुंदर और नंगला शाहपुर निवासी योगेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी लक्ष्मी ने मुकदमा दर्ज कराया है। लक्ष्मी ने बताया कि 27 जून 2020 को उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी भाईपुर ब्रह्मनान गांव निवासी धर्मेंद्र से की थी। शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल वाले बोलेरो गाड़ी व अन्य सामान के साथ नकदी की मांग कर रहे थे। उनके द्वारा असमर्थता जताने पर ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे। कुछ दिन पूर्व बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। बीती 13 फरवरी को कुछ जानकारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसके बाद उन्होंने बेटी को ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार देर रात ससुराल वालों ने प्रियंका से मायके से रुपये मंगाने के लिए कहा। उसके मना करने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी। बगैर किसी को सूचना दिए देर रात में ही गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने चले गए। कुछ लोगों को इस बात की भनक लग गई। उनकी सूचना पर मायके वाले भाईपुर ब्रह्मनान के लिए रवाना हो गए। वहीं कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस बात की भनक लगते ही आरोपी शव को अधूरा जला छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन भी भाईपुर ब्रह्मनान गांव में
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी की पांच बेटियां हैं। प्रियंका और उसकी बड़ी बहन की शादी भाईपुर ब्रह्मनान गांव में हुई। अन्य तीन बहनें अविवाहित हैं।
पुलिस और तहसील की टीम ने किया निरीक्षण
रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ तहसील की टीम ने भी गांव में आकर जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed