फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder case filed on 5

प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी सहित पांच पर केस

Fri, 17 Jul 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed on 5
फिरोजपुर झिरका। प्रेम-प्रसंग के चलते हिरवाड़ी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पत्नी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हिरवाड़ी गांव के इकबाल ने झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई लियाकत की पत्नी नफीसा और गांव के शब्बीर के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अवैध संबंध को लेकर नफीसा और लियाकत के बीच झगड़ा होता रहता था। उसने बताया कि कई बार शब्बीर और उसके परिजनों को समझाया गया कि वह ऐसा नहीं करें। लेकिन शब्बीर हरकतों से बाज नहीं आया। बुधवार रात लियाकत और नफीसा के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसके बाद शब्बीर, महमुद्दीन, निसार, इनाम रात में घर आए और बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी नफीसा ने लियाकत को चाय में जहर देकर मार दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई टेकचंद ने बताया कि नफीसा ने महिला डेस्क 1091 पर फोन कर बताया कि उसका पति लियाकत उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस मौके पर गई तो वहां लियाकत मृत पाया गया। टेकचंद ने बताया कि शिकायत पर पत्नी नफीसा सहित शब्बीर व अन्य तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed