फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal board uprooted, case filed against SP leader

Noida News: नगर पालिका का बोर्ड उखाड़ा, सपा नेता के विरुद्ध केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal board uprooted, case filed against SP leader
सांकेतिक 
टूंडला। शहर के मौजा टूंडली स्थित नगर पालिका की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पालिका की जमीन पर लगे बोर्ड को उखाड़ने के संबंध में अतिक्रमण प्रभारी अशोक शर्मा ने सपा नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पालिका ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि टूंडली मौजा के गाटा संख्या 378 में स्थित इस जमीन पर टूंडली निवासी सपा नेता अजब सिंह यादव ने अवैध कब्जा कर लिया था। यह जमीन वर्ष 2001 से पहले ही पालिका के कब्जे में थी। सपा नेता के पिता के नाम सरकारी पट्टा होने का दावा कर रहा था, जबकि न्यायालय 2001 में ही इस दावे को खारिज कर चुका था। ईओ के मुताबिक अजब सिंह यादव ने तथ्यों को छिपाते हुए न्यायालय तहसीलदार फिरोजाबाद से 27 मई 2005 को एकपक्षीय आदेश करा लिया था, जबकि संपत्ति टूंडला तहसील क्षेत्र की थी और न्यायालय को सुनवाई का क्षेत्राधिकार प्राप्त नहीं था।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी की दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक अजब सिंह यादव 27 सितंबर 2025 को नगर पालिका की जमीन पर लगे बोर्ड उखाड़ ले गए, जबकि न्यायालय का यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सपा नेता अजब सिंह यादव का कहना है कि पट्टा भूमि सक्रमणीय हो चुकी है। वहीं, मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद कुछ भूमाफिया व कॉलोनाइजरों के इशारे पर पालिका द्वारा उनके विरुद्ध झूठा मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। पूरे मामले से उन्होंने डीएम को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed