फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MSP for paddy procurement fixed at 2,441 per quintal.

Noida News: धान की खरीद के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय

Tue, 13 Oct 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
MSP for paddy procurement fixed at 2,441 per quintal.
-15 फरवरी तक होगी खरीद, किसान पहचान पत्र के आधार पर बेच सकेंगे उपज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय कर दिया गया है। धान कॉमन 2441 रुपये और ग्रेड-ए 2461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। सरकारी केंद्रों पर खरीद 15 फरवरी 2027 तक होगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र रविवार और राजपत्रित अवकाश छोड़कर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। खरीद एग्रीस्टैक योजना के तहत किसान पहचान पत्र से ई-पॉप मशीन के माध्यम से होगी। बटाईदार किसान भी पंजीकरण कराकर अधिकतम 100 क्विंटल धान बेच सकेंगे। किसान पहचान पत्र नहीं होने पर खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। आधार और खतौनी में नाम का कम से कम 70 प्रतिशत मेल जरूरी है। इससे कम मेल होने पर उप जिलाधिकारी के पास ऑनलाइन अपील करनी होगी। पंजीकरण में परिवार के एक सदस्य को मनोनीत कर उसका आधार नंबर देना होगा। भुगतान पीएफएमएस के जरिए आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article