फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother left the child outside the temple and gave a false call of kidnapping

नोएडा: मां ने मंदिर के बाहर बच्ची को छोड़कर दी अपहरण की झूठी कॉल

Thu, 09 Feb 2023 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Mother left the child outside the temple and gave a false call of kidnapping
मौरिस नगर से पुलिस ने बच्ची को बरामद कर कहानी से उठाया पर्दा
विज्ञापन

राष्ट्रीय पार्टी के नेता की पत्नी है आरोपी, तीसरी बेटी होने पर थी हताश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में बुधवार शाम एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की पत्नी ने बच्ची के अगवा होने की सूचना दे दी। ऐसे में पूरे जिले की पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को बच्ची की तलाश में लगा दिया गया। पुलिस की पड़ताल के बाद रात को उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर में एक मंदिर के बाहर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामला संदिग्ध लगने पर जब बच्ची की मां से पूूछताछ हुई तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। बाद में उसने कबूल लिया कि लगातार तीसरी बेटी होने से हताश होकर बच्ची को मंदिर के बाहर छोड़कर झूठी कॉल की थी।

मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को 5:16 और 5:21 बजे महिला ने कॉल कर पुलिस को खबर दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रानी झांसी रोड, मामा-भांजा की मजार के पास उसकी बच्ची छीन ली है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ मल्कागंज इलाके में रहती है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की पत्नी है। पुलिस की जांच के बा द रात को मौरिस नगर के शिव मंदिर के बाहर बच्ची मिल गई। इस बीच जहां से बच्चा छीनने की बात हाे रही थी, वहां लगे सीसीटीवी की पड़ताल पुलिस ने की तो किसी घटना का पता नहीं चला। शक के आधार पर महिला से बात हुई तो उसने हकीकत कबूल ली। उसने बताया कि खुद ही बच्चे को मौरिस नगर छोड़कर यहां आकर झूठी कॉल की थी। महिला के यहां लगातार तीसरी बार बेटी पैदा हुई थी। इस बात से वह हताश थी। उसने बच्ची को वहां छोड़कर झूठी कॉल करने का मन बनाया था। वहीं, मामले पर पति ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article