{"_id":"5f5e76f68ebc3e51b462105a","slug":"mother-arrested-for-killing-3-year-old-girl-noida-news-noi5360336143","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 वर्षीय बच्ची की हत्या में मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 वर्षीय बच्ची की हत्या में मां गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। बरौला स्थित एक मकान में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 3 साल की बच्ची की मौत हो र्गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने 2 साल पहले भी बेटी को गरम कड़ाही में फेंक दिया था।
नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाला अमित बरौला में रहता है। परिवार में पत्नी रेनू, 8 साल का बेटा व 3 साल की बेटी थी। शनिवार को बेटे का जन्मदिन था। रविवार सुबह अमित मथुरा जाने के लिए निकला था। अमित के जाने के बाद कमरे से रोने और चिल्लाने की आवाज आने पर पड़ोसी वहां पहुंचे तो देखा कि 3 वर्षीय बच्ची जमीन पर बेसुध पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। मां रेनू भी घायल अवस्था में चिल्ला रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शक के आधार पर पुलिस ने रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बाद में अमित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर रेनू को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। आरोपी ने किस चीज से सिर पर वार किया, इसका पता लगाया जा रहा है।
बार-बार बदला बयान तब गहराया शक
एडीसीपी ने बताया कि बच्ची की मां अपना बयान लगातार बदल रही थी। वह कभी पति पर आरोप लगाती तो कभी किसी के बाहर से आकर हत्या करने की आशंका जता रही थी। जब आसपास के लोगों और उसके पति से बात की तो पता चला कि वह शादी से पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। वह खुद को हमेशा चोटिल करती रहती है। अपने हाथ की नस भी काट चुकी है। कुछ साल पहले बेटे के हाथ पर भी काट दिया था। 2 साल पहले गुस्से में आकर बच्ची को गर्म कड़ाही में फेंक दिया था। इलाज के बाद बच्ची ठीक हुई थी।