फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   miscreants broke into the house and held the businessman and his family hostage and looted lakhs of rupees

Noida: घर में घुसकर कारोबारी को परिवार समेत बनाया बंधक, लाखों लूटे; तीन लोगों को जबरन कार से ले गए

Tue, 24 Dec 2024 06:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Dec 2024 06:22 AM IST
सार

आरोपियों ने घर में रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपियों ने अमरदीप, परविंदर और गुरकिरन को जबरन कारोबारी की कार में बैठा लिया। जिस स्विफ्ट कार में बदमाश परिजनों को जबरन ले गए उसे कारोबारी ही चला रहे थे।

विज्ञापन
miscreants broke into the house and held the businessman and his family hostage and looted lakhs of rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथियारबंद बदमाशों ने सेक्टर-31 निवासी कारोबारी के परिवार समेत बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख की नकदी लूट ली। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई वारदात के बाद बदमाश परिवार के तीन लोगों को कारोबारी की कार से अगवा कर ले गए। हालांकि बाद में कार समेत तीनों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  सेक्टर-31 के बी ब्लॉक में अमरदीप सपरिवार रहते हैं। रविवार रात को घर में परिजनों के अलावा बलिया निवासी सुरक्षा गार्ड अवध बिहारी ड्यूटी पर तैनात था। तड़के करीब सवा तीन बजे के करीब अमरदीप का बेटा घर लौटा। इसके कुछ ही देर बाद हथियारबंद तीन बदमाश घर के अंदर में दाखिल हो गए। तीनों ने अमरदीप, पत्नी परविंदर कौर, बेटी गुरकिरन को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपियों ने अमरदीप, परविंदर और गुरकिरन को जबरन कारोबारी की कार में बैठा लिया। जिस स्विफ्ट कार में बदमाश परिजनों को जबरन ले गए उसे कारोबारी ही चला रहे थे। कारोबारी के घर में हलचल का पता लगते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जबतक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश कार से तीनों को लेकर जा चुके थे। खबर मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। साथ ही अन्य जोन की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कार समेत तीनों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।  पुलिस पीड़ितों को घर पर ले आई और मौके पर जांच पड़ताल की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके के नमूने लिए। कारोबारी की पत्नी परविंदर कौर की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि वारदात की जांच के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं।

करोड़ों की कोठी, नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
अमरदीप सूटकेस के चक्का बनाने और टायर का कारोबार करते हैं। नोएडा समेत कई शहरों में उनकी फैक्टरी है। करोड़ों की कोठी में कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। हालांकि उसमें पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। अब तक की जांच में बाहर से बल पूर्वक प्रवेश का प्रमाण नहीं मिला है।

100 से अधिक सीसीटीवी फुुटेज खंगाले, मिले सुराग : पुलिस घटनास्थल से लेकर एक्सप्रेसवे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सोमवार रात तक पुलिस की टीमें 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी थी। इसमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इन फुटेज में कई स्थानों पर कारोबारी की कार दिख रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाश एक्सप्रेसवे के बाद किस तरफ भागे थे।

सुरक्षा गार्ड की भूमिका संदिग्ध पांच से अधिक हिरासत में
वारदात के बाद पुलिस ने पांच से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से भी गोपनीय स्थान पर पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। हाल के दिनों में किन लोगों से उसकी बातचीत हुई या संपर्क में आया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने भी सुरक्षा गार्ड की भूमिका को संदिग्ध बताया है। पुलिस के मुताबिक गार्ड अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाशों के घर में दाखिल होने के वक्त वक्त सुरक्षा गार्ड कहां था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed