फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor gang-raped, both accused arrested in 24 hours

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Minor gang-raped, both accused arrested in 24 hours
पिनगवां। पिनगवां थानांतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजरूदीन उर्फ अज्जर व रफीक निवासी अकबरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई खेमचंद ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज किया गया था। पिता ने शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी भैंसों को चारा डालने के लिए प्लॉट पर जा रही थी, तभी रास्ते में खंडहर मकान के पास खड़े दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसकी बेटी को पकड़ लिया और खींचकर खंडहर ले गए, जहां दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब बेटी काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो वह प्लॉट की तरफ उसे देखने के लिए गए, जहां पहुंचने पर दोनों आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया और पीड़िता का मेडिकल कराकर अदालत में धारा-164 के तहत ब्यान दर्ज कराए गए। मामले पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गांव अकबरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed