फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MH Public School won the volleyball match.

Noida News: एमएच पब्लिक स्कूल ने वॉलीबॉल जीता

Tue, 06 Oct 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
MH Public School won the volleyball match.
फोटो
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव स्थित एचएल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को जयवती देवी मेमोरियल इंटर-स्कूल बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएच पब्लिक स्कूल बादलपुर ने खिताब अपने नाम किया। संस्कार पब्लिक स्कूल नोएडा दूसरे, रामाज्ञा स्कूल दादरी तीसरे और एसबीवी जोनापुर दिल्ली चौथे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार सर्विस, स्मैश और डिफेंस के साथ खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कीं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता मनोज चौधरी और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed