फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Medical device park scheme will start in December

मेडिकल डिवाइस पार्क योजना दिसंबर में होगी शुरू

Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Medical device park scheme will start in December
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क को विकसित करने के लिए योजना दिसंबर में जारी होगी। फिलहाल, योजना से संबंधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और वित्तीय रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जानी है। इसेे 20 नवंबर तक भेजने की बात यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कही है।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना प्राधिकरण की ओर से मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों से बातचीत होनी है। इससे पहले नॉलेेज पार्टनर के साथ एक एमओयू भी साइन होना है। बातचीत के आधार पर मेडिकल डिवाइस पार्क में आने वाली कंपनियों को छूट भी मिलेगी। इसमें बिजली, पानी, निवेश के दौरान अदा की जाने वाली स्टांप ड्यूटी, ब्याज सहित अन्य छूट शामिल हैं। हालांकि, छूट का प्रस्ताव कैबिनेट से पास होना जरूरी है। इसके बाद योजना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

350 एकड़ में बनेगा पार्क
सेक्टर-28 स्थित प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण 350 एकड़ में होना है। पहले चरण में 100 एकड़ में योजना लांच होगी। इसमें केंद्र सरकार अनुदान देगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने विशेषज्ञ एजेंसी से डीपीआर भी तैयार कर ली है। हालांकि, कुछ संशोधन होने हैं। इसका काम होने के बाद डीपीआर को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कंपनियों को लाने की तैयारी
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक यहां बड़ी कंपनियों से निवेश कराने की तैयारी है। इस पार्क में मेडिकल उपकरण और बड़ी मशीनें बनेंगी। 20 नवंबर से पहले प्राधिकरण इन कंपनियों के साथ बातचीत करेगा।

आईआईटी कानपुर के साथ होगा एमओयू
यमुना प्राधिकरण की ओर से नॉलेज पार्टनर बनाए गए आईआईटी कानपुर के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। केंद्र सरकार को डीपीआर भेजने से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed