फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MDA Action Plan accelerates development

Noida News: एमडीए एक्शन प्लान से विकास को मिली गति

Sun, 18 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
MDA Action Plan accelerates development
नूंह। जिले में एमडीए एक्शन प्लान 2025-26 के अंतर्गत विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य जिले का समग्र विकास, युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन




अध्ययन एवं सर्वे घटक के तहत मेवात क्षेत्र की विकास संभावनाओं, ईको-टूरिज्म व ऐतिहासिक स्थलों के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु 35 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही अधिकारियों के एक्सपोजर विजिट भी कराए जा रहे हैं। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 284.11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गांव खेड़ा नूंह के इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग की स्थापना पूरी हो चुकी है, जबकि शाहपुर नांगल व फिरोजपुर झिरका के कामेड़ा गांव में स्टेडियमों का उन्नयन कार्य जारी है। परामर्श सहायता के लिए 40 लाख रुपये तथा परियोजना प्रबंधन के लिए 200 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed