फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD asked for 500 crores for cleanliness and pollution control

Noida News: एमसीडी ने सफाई व प्रदूषण नियंत्रण के लिए मांगे 500 करोड़

Thu, 11 Sep 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
MCD asked for 500 crores for cleanliness and pollution control
मेयर, स्थायी समिति अध्यक्ष व नेता सदन ने शहरी विकास मंत्री के साथ की बैठक
विज्ञापन

मर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रदूषण नियंत्रण व नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए दिल्ली सरकार से 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मांगा है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन प्रवेश वाही ने दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद से मुलाकात की।
बैठक में एमसीडी प्रतिनिधियों ने बताया कि दिल्ली की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति और आधुनिक वाहनों की खरीद जरूरी है। साथ ही, पार्कों के रखरखाव, हरित क्षेत्रों के विस्तार, मशीनों से सफाई प्रणाली के अलावा नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और मौजूदा शौचालयों के सुधार के लिए भी फंड की आवश्यकता है। मंत्री आशीष सूद ने एमसीडी के नेताओं को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार स्वच्छता और हरियाली से जुड़े हर कार्य में सहयोग करेगी। एमसीडी को चाहिए कि वह कार्यों को ईमानदारी और निरंतरता से अंजाम दे। उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत हो, वहां सरकार को प्रस्ताव भेजें, दिल्ली सरकार पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक बढ़ा सफाई अभियान
बैठक में आशीष सूद ने कहा कि मौजूदा सफाई अभियान दो अक्तूबर तक नहीं बल्कि 31 अक्तूबर तक चलेगा। अक्तूबर का महीना खास है। इस माह दिवाली व छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में राजधानी के हर इलाके में स्वच्छता और हरियाली सुनिश्चित करना सरकार व एमसीडी की प्राथमिकता है। बैठक में महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण की उम्मीद की है, जिसे पूरा करने के लिए एमसीडी हरसंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्काें व सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव बेहतर होगा
सत्या शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त फंड मिलने से न केवल सफाई व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा जबकि नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि एमसीडी दिल्ली को प्रदूषण और गंदगी से मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठा रही है और सरकार से सहयोग मिलने पर इसका असर जल्द ही सड़कों, गलियों और बस्तियों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed