फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Market brightened with Rs 1950 crore, happiness returned

Noida News: धनतेरस बाजार

Sat, 11 Nov 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Market brightened with Rs 1950 crore, happiness returned
धनतेरस:
विज्ञापन

1950 करोड़ रुपये से चमका बाजार, लौटी खुशियां
- 20 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी का कारोबार, 2000 वाहनों की डिलीवरी हुई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। धनतेरस पर नोएडा और ग्रेनो के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बिक्री बढ़ने और खरीदारों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे पर खुशी दिखी। कारोबारी एक दिन में करीब 1950 करोड़ रुपये का कारोबार का आकलन कर रहे हैं। बिक्री को देखते हुए बाजारों में भी देर रात तक रौनक बनी रही।
महंगी धातुओं के रेट बढ़े होने के बाद भी ज्वेलरी शोरूम में भीड़ दिखी। सेक्टर-18 में खासतौर पर लोग परिवार संग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। सराफा बाजार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष सुधीर सिंघल ने कहा कि पिछले साल की तुलना में सोना-चांदी की मांग बाजार में बढ़ी हुई है। करीब 20 फीसदी अधिक बिक्री ज्वेलरी और सिक्कों की खरीदारी में दिखी। जो खासा उत्साहजनक है। वहीं सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील जैन का कहना है कि कोविड के समय आई बाजार में मंदी अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। लोग खुलकर खरीदारी पर पैसा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में भी करीब 110 करोड़ रुपये का जेवर और बर्तन का कारोबार हुआ। करीब 100 करोड़ रुपये के वाहनों की डिलीवरी हुई है। सुबह 8 बजे से वाहनों की डिलीवरी शुरू हो गई। वहीं नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा में भी देर रात तक सराफा और बर्तन बेचने वालों की दुकानें व शोरूम खुले रहे। जगतफार्म, बिलासपुर, श्यामनगर मंडी, दादरी, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, जगत फार्म, सेक्टर बीटा-1 स्थित रामपुर आदि के बाजारों में बर्तन की दुकानों के साथ साथ सभी दुकान धनतेरस पर जेवर और बर्तन खरीदे गए। दिवाली पूजा के लिए सोने-चांदी के गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियां भी लोगों ने खरीदीं। इसमें उल्लू पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की मांग काफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दो हजार वाहनों की हुई डिलीवरी
धनतेरस के मौके पर दो हजार वाहनों की डिलीवरी की गई। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में 350 करोड़ का कारोबार हुआ। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार लग्जरी वाहनों का क्रेज भी काफी अधिक देखने को मिला है। इस मौके पर 202 लग्जरी गाड़ियों की डिलीवरी हुई है। कुल दो हजार में से 1100 दो पहिया तो 900 चार पहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई।


स्टील मिश्रित बर्तन महिलाओं की पहली पसंद

तांबा और पीतल के साथ स्टील मिश्रित बर्तन भी महिलाओं को आकर्षित करने में कामयाब हो रहे है। इन बर्तनों की खासियत यह है कि इनकी पेंदी पीतल या तांबा से बनी है, वहीं ऊपर वाला भाग स्टेनलेस स्टील का है। व्यापारियों का कहना है कि इसे पसंद करने के पीछे वजह है कि खाना पकाने का काम पीतल के हिस्से में हो जाता है और आवरण चमकदार स्टील का हो जाता है।

कहां कितना कारोबार

- 300 करोड़ रुपये की संपत्तियों की नई बुकिंग

- 750 करोड़ रुपये की संपत्तियों की रजिस्ट्री

- 350 करोड़ रुपये वाहन बिक्री

- 200 करोड़ रुपये का सोना व अन्य महंगी धातुएं

- 80 करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार

- 100 करोड़ रुपये के मोबाइल, होम एप्लायंसेज
- 70 करोड़ रुपये की कपड़ा बिक्री
- 100 करोड़ रुपये की मिछाई, ड्राई फ्रूट व अन्य गिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed