फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many mobiles of Sisodia with ED: Kejriwal

सिसोदिया के कई मोबाइल ईडी के पास : केजरीवाल

Fri, 14 Apr 2023 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Many mobiles of Sisodia with ED: Kejriwal
आबकारी नीतिआप ने जांच एजेंसी पर लगाया गुमराह करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से मोबाइल नष्ट करने के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के कई फोन ईडी के पास है। लिहाजा यह सारा मामला झूठा है। वहीं, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी ने सिसोदिया को बदनाम करने के लिए फोन नष्ट करने की साजिश रची। ईडी ने जिन 14 मोबाइल को नष्ट करने की जानकारी दी, उसमें से पांच फोन ईडी और सीबीआई ने अपने कब्जे में ले रखे हैं। अन्य फोन मनीष सिसोदिया के घर काम करने वाले लोगों के पास मौजूद हैं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी लोगों को टॉर्चर कर और दबाव डालकर झूठे बयान ले रही है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के मामले में निकलकर आया कि एक व्यक्ति ने बयान कुछ दिया था और ईडी की चार्जशीट में कुछ और लिखा हुआ है। अब यह तथ्य निकल कर सामने आया है कि मनीष सिसोदिया ने एक भी मोबाइल नहीं तोड़ा, दरअसल जिन मोबाइल को तोड़ने की बात की जा रही है उनमें से कई फोन तो ईडी की ही कस्टडी में हैं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने ईडी की जांच को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि सिसोदिया पर मोबाइल तोड़ने के आरोप की सच सामने आने के बाद भाजपा के नेता हाथ जोड़कर देश वासियों से माफी मांगें। भाजपा के प्रवक्ता चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे थे कि सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट कर दिए, जबकि सच्चाई कुछ और ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मोबाइल की डिटेल सार्वजनिक की
संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने सिसोदिया के परिजनों, क्लर्क, चपरासी, नौकर, ड्राइवर के फोन का आईएमईआई नंबर उठाया है। इस आधार पर ईडी ने कहा कि सिसोदिया के घर में 14 फोन चलते थे और ये सारे फोन गायब हैं जबकि ये सारे फोन जिंदा हैं। उन्होंने इन 14 मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आखिरी तीन अंक को सार्वजनिक किया। इन फोन के 963, 369, 999, 965, 974, 042, 059, 349, 755, 763, 125, 852, 273, 433 नंबर है। उन्होंने कहा कि ईडी की सीजर रिपोर्ट के अनुसार 14 में से पांच फोन उसने खुद अपने पास रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article